वाराणसी: शिवाय क्रिकेट क्लब बना चैंपियन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। बीएचयू के आईएमएस मैदान में शनिवार को प्रेमा देवी एवं मोहनलाल चौरसिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। ऋषभ मिश्रा की कप्तानी में शिवॉय क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मैच में जयनारायण घोषाल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया। विजेता टीम के दिव्य प्रकाश सिंह ने 41 गेंद में 80 रन की धमाकेदार पारी खेली और मैन आफ द मैच बने।

टॉस जीतकर जयनारायण घोषाल क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाए। विकास मीना ने 73 रनों का योगदान किया। जवाब में उतरी शिवाय क्रिकेट क्लब ने 50 रन पर पांच विकेट गंवा दिये। इसके बाद अभिषेक यादव और दिव्य प्रकाश ने बैटिंग की कमान संभाली। अभिषेक यादव ने नाबाद 25 रन बनाये।

मैच के आकर्षण जयनारायण घोषाल क्रिकेट क्लब के अमन शास्त्री भी रहे। उन्होंने चार विकेट चटकाये। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि इंडिया ए टीम के सदस्य रहे उबैद कमाल, कुंवर एएन वेंकटेश सिंह, प्रो. वीएन मिश्रा, प्रो. आरएन चौरसिया, जावेद अख्तर खान, डॉ. अजय चौरसिया, पीपी आनंद मिश्रा आदि ने ट्राफी और इनामी राशि सौंपी। दिव्य प्रकाश सिंह मैन आफ द सीरीज भी चुने गये। बेस्ट बैट्समैन विकास मीना, बेस्ट बॉलर विराट जायसवाल बने।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन





*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें