जौनपुर: दुर्घटना में अधेड़ घायल, हालत चिंताजनक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में हनुमान मंदिर के पास अवधनारायण सिंह नामक अधेड़ व्यक्ति स्कूटी से धक्का लगने पर घायल हो गये। उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया बाद में गंभीर हालत देख वाराणसी ले जाया गया। वह सुबह साढ़े छह बजे टहलने के लिए बजरंगनगर रोड पर निकले थे। इसी दौरान कोइलारी गांव की युवती किरन सरोज पुत्री लाल बहादुर वाहन संख्या यूपी62जे1165 से आ रही थी। उसके वाहन का संतुलन बिगड़ा तो वह स्कूटी लेकर अवधनरायन सिंह के ऊपर चढ़ गई। घटना के दौरान सुनील सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि तमाम लोगों ने उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent