जौनपुर: रंगे हाथ दो चोर धराए | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप गेट संख्या 62 के पास रखे रेलवे पटरी पर लगने वाले सी एस टी प्लेट के साथ गुरु वार की दोपहर दो चोर को आरपीएफ पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धारा में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी दीपक कुमार (16) पुत्र राम सागर व उक्त मोहल्ला निवासी सूरज गुप्ता (21) पुत्र संग्राम गुप्ता गुरु वार की दोपहर स्टेशन समीप बने रेलवे फाटक संख्या 62 के पास रखे रेलवे पटरी पर लगने वाला सी एस टी प्लेट चोरी कर खुटहन रोड स्थित नाले के पास रख रहे थे। दूसरी बार प्लेट लेकर जाते समय गश्त कर रहे आरपीएफ उपनिरीक्षक आर एल किस्कू व हेड कांस्टेबल हरीनाथ यादव की नजर दोनों चोरों को मोटर साइकल पर सामान लादते दिखाई दिए। इतने में उपनिरीक्षक ने दोनों युवकों को बाइक समेत पकड लिया ।पूछताछ के दौरान चोरों के निशानदेही पर सी एस टी के तीन प्लेट खुटहन रोड स्थित नाले के पास से बरामद करते हुए। रेलवे एक्ट की धारा में पाबंद कर सूरज का चालान न्यायालय भेज दिया। वही नाबालिक दीपक कुमार को बाल सुधार गृह भेजा गया।


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp@ |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें