जौनपुर: नकल से स्वरूप बदला जा सकता है स्वभाव नहीं:डॉ.सुधा पांडेय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
श्रीराम कथा के तीसरे दिन मानस कोकिला ने कराया भक्ति रसपान
थानागद्दी जौनपुर। श्रीराम कथा अमृत वर्षा मानस सेवा समिति पराऊगंज द्वारा आयोजित कथा के तीसरे दिन काशी से पधारी मानस कोकिला डॉ सुधा पांडे ने मानस की चर्चा करते हुए कहा कि नकल से कोई व्यक्ति किसी का स्वरूप बना सकता है परंतु स्वभाव नही बना सकता। भगवान न समीक्षा से मिलते है न परीक्षा से मिलते है केवल प्रतीक्षा से ही मिलते है। कथा श्रवण से सांसारिक ग्रंथियों की गांठे सुलझ जाती हैं यह संसार हमारा नहीं है और ना तो किसी काल में रहा है समता संसार के प्रति और ममता भगवान के प्रति हो जाए तो जीवन को परम कल्याणकारी साधन उपलब्ध हो जाएगा। राधेश्याम गुप्ता ने मंचस्थ ब्यास का तिलकार्चन किया। श्रद्धालु जनों ने आरती वंदन किया। इस अवसर पर मधु गुप्ता,रीना गुप्ता, दुर्गावती गुप्ता, सोनम, पंडित भूषण मिश्र ,राम सुमेर मिश्र,नितिन सिंह, शशांक चतुर्वेदी, उपेंद्र दुबे, हरी नाथ तिवारी, दुर्गा दुबे, डॉ.ओपी मिश्रा, शरद मिश्र, कैलाश नाथ सिंह समेत अन्य भक्त जन उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

%20%E0%A4%AA.jpg)