वाराणसी: गंगा सप्तमी पर निकाली शोभायात्रा, पूजन-अर्चन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मोक्षदायनी मां गंगा की देवलोक में वैशाख शुक्ल सप्तमी को उत्पत्ति हुई थी। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को शनिवार गोष्ठी तथा गंगोत्री सेवा समिति की ओर से विशेष अनुष्ठान किए गए।
मां गंगा को चुनरी और आरपार की माला अर्पित की गई। चितरंजन पार्क से दशाश्वमेध घाट तक निकाली गई शोभायात्रा में कई मंदिरों के महंत, आश्रमों के पीठाधीश्वर, विभिन्न संस्कृत कॉलेजों के बटुक शामिल हुए। शोभयात्रा के बाद आरपार की माला व चुनरी मां गंगा को चढ़ाई गई।
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज के सानिध्य में विशेष आरती की गई। पांच गंगासेवियों का सम्मान किया गया। बटुकों ने गंगा स्तोत्रम् का पाठ किया। इसके बाद शहर के युवा कलाकारों ने भजनों का गायन किया। आयोजन में प्रमुख रूप से जगदम्बा तुलस्यान, सांड़ बनारसी, पं. विनोद राव पाठक, श्यामलाल यादव, रमेशदत्त पांडेय, दिलीप सिंह, पवन शुक्ला, मंजीत त्रिपाठी, विजय द्विवेदी ने योगदान किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt |
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)