प्रयागराज: मैथिल समाज ने उल्लास से मनाया जानकी प्राकट्योत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। मिथिला सांस्कृतिक संगम की ओर से शनिवार को दरभंगा कॉलोनी स्थित केंद्रीय मत्स्य संस्थान के सभागार में जानकी प्राकट्योत्सव मनाया गया। संयोजक धर्मनाथ झा ने विधिविधान से मां जानकी का पूजन-अर्चन किया। मैथिल रामायण के पुष्कर कांड का पाठ किया गया।
इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं, बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक मैथिल लोकगीत की रंगारंग प्रस्तुति की। इस मौके पर धर्मनाथ झा ने कहा कि मैथिल समाज के लोगों को एकजुट होकर पारंपरिक उत्सव को मनाना चाहिए।
सामूहिक आयोजन से मैथिल समाज मजबूत होता है। प्रचार सचिव गंगेश्वर ठाकुर ने कहा कि मैथिल समाज की पुरातन संस्कृति है। इसे समृद्ध बनाने के लिए लोक उत्सव का आयोजन किया जाना है। भंडारे में लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।