जौनपुर : पिछली बार के निकाय चुनाव में था समाजवादी पार्टी ने लहराया था परचम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- नगर पालिका में भाजपा ने मारी थी बाजी, 3 में से 2 पर किया था कब्जा
अंकित जायसवाल
जौनपुर. नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है. अब सभी पार्टियां नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जिताऊ प्रत्याशी को उतारने के लिए मंथन कर रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हर पार्टियों में दावेदारों की लंबी लिस्ट है लेकिन भाजपा में अन्य पार्टियों की तुलना में यह सूची दोगुनी से भी अधिक है. अब देखना यह है कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी नेतृत्व किस चेहरे पर अपना दांव लगाता है. निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर दावेदार निर्दल भी अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतर जाते हैं. बहरहाल जल्द ही एक के बाद एक तस्वीर साफ हो जाएगी.
- जौनपुर नगर पालिका में टण्डन का दबदबा
निकाय चुनाव 2017 की बात करें तो तब जौनपुर जिले में कुल 3 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत थे. 3 में से 2 नगर पालिका में भाजपा ने कमल खिलाने में कामयाबी हासिल की थी, जबकि नगर पंचायतों में तो समाजवादी पार्टी का दबदबा था. 6 में से 4 सीटों पर सपा ने अपना परचम लहराया था, जबकि अन्य सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वहीं जौनपुर नगर पालिका का अभेद किला बचाने में एक बार फिर बसपा के दिनेश टण्डन कामयाब हुए और उन्होंने अपनी पत्नी माया टण्डन को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर काबिज करा दिया.
- 5वीं बार सीट पर कब्जा करने को बेताब
3 बार स्वयं और चौथी बार पत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के बाद इस बार भी दिनेश टण्डन 5वीं बार इस सीट पर कब्जा करने को बेताब है. वहीं नगर पालिका शाहगंज और नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में दावेदार वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षों को पराजित करने के लिए बेताब है. शाहगंज में गीता जायसवाल तो मुंगराबादशाहपुर में शिवगोविंद साहू वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष हैं.
3 नवसृजित नगर पंचायतों में चुनाव
इस बार 3 नवसृजित नगर पंचायतों में चुनाव होंगे, जिनमें रामपुर, कजगांव और गौराबादशाहपुर शामिल है.
- देखें 2017 की सूची
1. नगर पालिका जौनपुर : माया टण्डन (बसपा)
2. नगर पालिका शाहगंज : गीता जायसवाल (भाजपा)
3. नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर : शिवगोविंद साहू (भाजपा)
1. नगर पंचायत खेतासराय : वसीम अहमद (सपा)
2. नगर पंचायत जफराबाद : प्रमोद बरनवाल (निर्दल)
3. नगर पंचायत मछलीशहर : शबीना बानो (सपा)
4. नगर पंचायत बदलापुर : अमरदेई (सपा)
5. नगर पंचायत मड़ियाहूं : रूकसाना कमाल (सपा)
6. नगर पंचायत केराकत : विजय गुप्ता (निर्दल)
7. नगर पंचायत कचगांव : नवसृजित
8. नगर पंचायत गौराबादशाहपुर : नवसृजित
9. नगर पंचायत रामपुर : नवसृजित
-------------

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)