इस मामले में जौनपुर के अन्य सभी MLA से आगे हैं मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर. शीराजे ए हिंद के नाम से मशहूर जौनपुर उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जिला है. यह बात अलग है कि यहां पर विकास की रफ्तार बहुत ही धीमी है, इसकी वजह यह है कि यहां के जनप्रतिनिधि अपना व्यक्तिगत विकास करने में ज्यादा रूचि रखते हैं. खैर, यह सब बात तो सब जान ही रहे हैं. आज हम आपको ट्वीटर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बताते हैं.
इस दौर में ट्वीटर मीडिया के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन गया है जहां से वह महत्वपूर्ण लोगों के ट्विट से खबर बना लेते हैं. जनप्रतिनिधि भी अपने फॉलोवर्स से जुड़ने के लिए अपने ट्वीटर अकाउंट का बखूबी इस्तेमाल करते हैं. कुछ नेता तो ट्विट के सहारे ही अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं. जौनपुर जिले में 9 विधानसभा सीट हैं, जफराबाद विधानसभा सीट से विधायक जगदीश नारायण राय को छोड़कर सभी विधायकों ने अपना-अपना ट्वीटर अकाउंट बना रखा है, जिसमें विधायकों के सैकड़ों से लेकर लाखों फॉलोवर्स हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव विधायकों की बात करें तो एक्टिव तो लगभग सभी हैं लेकिन इनमें सबसे आगे किसी विधायक का नाम आता हैं तो वह है समाजवादी पार्टी से मछलीशहर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. रागिनी सोनकर का. इन्होंने फरवरी 2022 में Twitter ज्वाइन किया और देखते ही देखते इनके फॉलोवर्स की संख्या एक लाख पहुंच गई. डॉ. रागिनी मुखर वक्ता होने के साथ-साथ विधानसभा में भी अपनी आवाज बुलंद किए रहती हैं. इनकी चर्चा सिर्फ मछलीशहर विधानसभा में ही नहीं और न ही जौनपुर में बल्कि पूरे प्रदेश में रहती है. शायद यही वजह है कि इनके प्रशंसकों की संख्या एक लाख तक पहुंच गई है. डॉ. रागिनी लगातार अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक्टिव रहती है.
दूसरे नंबर पर आते हैं मल्हनी से विधायक लकी यादव. पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव ने पिता के निधन के बाद मल्हनी में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की. इसके बाद लोगों को लग रहा था कि पिता के निधन के बाद मल्हनी के लोगों की उनके प्रति संवेदना है इसीलिए उपचुनाव में उन्हें जीत मिल गई, लेकिन जब 2022 में दोबारा चुनाव हुआ तो वह योगी लहर के बाद भी मल्हनी की सीट पर पुन: काबिज होने में कामयाब रहे. लकी यादव भी ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं. इन्होंने सितंबर 2020 में Twitter जॉइन किया. यहां पर इनके फॉलोवर्स की संख्या 66.5 हजार है.
तीसरे नंबर पर आते हैं सत्ता पक्ष के विधायक यानि गिरीश चंद्र यादव. उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सदर विधानसभा सीट से विधायक गिरीश चंद्र यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी लहर में कमल खिलाया. उन्होंने नदीम जावेद को हराकर इस सीट पर कब्जा किया. 2022 में भी उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशरद खान को पराजित किया. 2017 में ही उन्होंने ट्वीटर जॉइन किया था. यहां पर उनके चाहने वालों की संख्या 29.2 हजार है.
चौथे नंबर पर आते हैं केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज. 2016 से ही ट्वीटर पर एक्टिव तूफानी सरोज के फॉलोवर्स की संख्या 10.2 हजार है. वह सपा से मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के विधायक रहे दिनेश चौधरी को शिकस्त दी थी.
पांचवें नंबर पर आते हैं मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक पंकज पटेल. बीजेपी के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भइया को 2022 के विधानसभा चुनाव में हराकर पंकज पटेल पहली बार विधानसभा पहुंचे. सपा के जुझारू इस नेता ने अप्रैल 2022 में ट्वीटर जॉइन किया. यहां पर इनके फॉलोवर्स की संख्या 8193 है.
बाकी बचे विधायक ट्वीटर पर हजार का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं. छठवें नंबर की बात करें तो मड़ियाहूं विधानसभा से अपना दल एस के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने मुंगराबादशाहपुर से बसपा की विधायक रहीं एवं मड़ियाहूं विधानसभा से सपा की प्रत्याशी सुषमा पटेल को पराजित किया. इसके पूर्व इस सीट पर अपना दल एस से डॉ. लीना तिवारी विधायक थीं. अप्रैल 2022 में ट्वीटर जॉइन करने वाले डॉ. आर.के. पटेल के फॉलोवर्स की संख्या महज 867 है.
सातवें नंबर पर आते हैं बदलापुर विधानसभा से विधायक रमेश मिश्रा. फरवरी 2020 में इन्होंने ट्वीटर जॉइन किया लेकिन किसी कारण के चलते यह एकाउंट अब नहीं चल रहा. इस पर इनके फॉलोवर्स की संख्या 11.2 है, जबकि नए अकाउंट पर जिसको इन्होंने फरवरी 2023 में बनाया इस पर फॉलोवर्स की संख्या महज 178 है. बदलापुर से दोबारा कमल खिलाने वाले रमेश मिश्रा ने 2017 में सपा के विधायक रहे ओम प्रकाश दुबे बाबा दुबे को हराया था. 2022 में भी बाबा दुबे को दोबारा हार का सामना करना पड़ा और रमेश मिश्रा दोबारा कमल खिलाने में कामयाब रहे.
आठवें नंबर पर आते हैं शाहगंज विधानसभा से निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह. मार्च 2022 में ट्वीटर जॉइन करने वाले रमेश सिंह के फॉलोवर्स की संख्या महज 135 है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह ट्वीटर पर एक्टिव नहीं रहते.
इन सबके अलावा नवें नंबर पर आते हैं जफराबाद विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक जगदीश नारायण राय. ट्वीटर पर इनका एकाउंट ही नहीं है. बसपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके विधायक जगदीश नारायण राय ने 2017 में आननफानन में कांग्रेस से पर्चा भरा था, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस बार वह सपा जॉइन किए थे लेकिन सपा-सुभासपा से गठबंधन होने के बाद उन्हें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा. सपा से समर्थन होने के चलते उन्हें चुनाव में जीत मिली.
369- मछलीशहर (अ0जा0) - विधायक डॉ. रागिनी सोनकर SP - एक लाख फॉलोवर्स - फरवरी 2022 में Twitter ज्वाइन किया.
367- मल्हनी - विधायक लकी यादव SP - 66.5 फॉलोवर्स - सितंबर 2020 में Twitter जॉइन किया.
366- जौनपुर - विधायक गिरीश चंद्र यादव BJP - 29.2 हजार फॉलोवर्स - अगस्त 2017 में Twitter ज्वाइन किया.
372- केराकत(अ0जा0) - विधायक तूफानी सरोज SP - 10.2 हजार फॉलोवर्स - जून 2016 में Twitter जॉइन किया.
368- मुंगरा बादशाहपुर - विधायक पंकज पटेल SP - 8193 फॉलोवर्स - अप्रैल 2022 में Twitter जॉइन किया.
370- मड़ियाहूं - विधायक डॉ. आर.के. पटेल Apna Dal S - 867 फालोवर्स - अप्रैल 2022 में Twitter ज्वाइन किया.
364-बदलापुर - विधायक रमेश मिश्रा BJP - 178 फॉलोवर्स - फरवरी 2023 में Twitter जॉइन किया.
365- शाहगंज - विधायक रमेश सिंह Nishad Party - 135 फॉलोवर्स - मार्च 2022 में Twitter जॉइन किया.
371- जफराबाद - विधायक जगदीश नारायण राय SBSP - Twitter पर अकाउंट ही नहीं है.
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
