लखनऊ: स्कूल के स्थापना दिवस पर मेधावियों का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। पारा रिंग रोड स्थित राज स्टेट पब्लिक स्कूल का सातवां स्थापना दिवस व वार्षिक मेधावी छात्र सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम जैसे जुम्बा डांस, पर्यावरण व मिट्टी बचाओ, सोशल मीडिया के लाभ हानि आदि की प्रस्तुति से सबका मनमोह लिया।
यहां मुख्य अतिथि भाजपा नेता व फिक्की यूपी चैप्टर के चेयरमैन नीरज सिंह, एमएलसी अवनीश सिंह, बृजेंद्र सिंह, जीवन खन्ना, सैफी यूनुस, आनंद द्विवेदी, प्रबंधक राजबाबू रस्तोगी, राहुल राज रस्तोगी, एमडी आकांक्षा रस्तोगी, प्रधानाचार्या वीना पुरवार ने दीप प्रज्जवलन व पौधरोपण किया।
अतिथियों ने प्लेग्रुप से कक्षा आठ तक के मेधावियों को बेस्ट इन एकेडमिक, बेस्ट इन नान एकेडमिक समेत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। तूलिका रानी स्क्वाड्रन लीडर ने बच्चों और शिक्षकों की सराहना की।
![]() |
| Advt |

