जौनपुर: आग से रिहायशी छप्पर जलकर राख | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के भिदुना गांव में पशुशाला व रिहायशी छप्पर नुमा घर में आग लगने से हजारो का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें बंधी एक भैंस व दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। क्षेत्र के भिदुना गांव निवासी दशरथ सरोज के पशुशाला में अचानक रहस्यमय ढंग से आग लग गई। जब तक परिजन कुछ कर पाते कि अचानक छ्प्पर धू धूकर जलने लगा।आग बुझाने की गुहार लगाते हुए परिजन आनन फानन में पशुशाला से पशुओ को बाहर निकाल लिये जबकि अन्य सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। पास पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की किन्तु उन्हें सफलता नहीं मिली। भुक्तभोगी ने जले सामान की कीमत लगभग 50 हजार से अधिक बताई। वही घायल पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नही दे सके। मौके पर पहंुचे ग्राम प्रधान राजीव सिंह ने आर्थिक मदद देते हुए यथा सम्भव और मदद का आ·ाासन दिया। लेखपाल मुकेश यादव ने पहंुचकर आवश्यक जानकारी लिया।
![]() |
Advt |