जौनपुर: पुस्तकें पाकर स्कूली बच्चे चहके | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखजादा की प्रधानाध्यापिका गीता यादव की अध्यक्षता में बच्चो को नि:शुल्क किताबों के वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक अजय कुमार व अमित कुमार साहनी द्वारा बच्चों को किताबों का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से गरीब बच्चों को शिक्षा हेतु उत्साहवर्धन प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टाफ लालमणि देवी,सुमन यादव,शालिनी श्रीवास्तव, कमलेश यादव, शाथिया,अनम गुप्ता,पूजा देवी,साधना देवी,अनुदेशक विवेक पाल, शिक्षामित्र सुनीता, पूनम,सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent