नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। फैशन डिजाइनर इशिता ने टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी पर कपड़े और स्टाइल चुराने का गंभीर आरोप लगाया है। इशिता ने कहा है कि वो जल्द पुलिस में प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगी।
- कपड़े चुराने का आरोप
प्रियंका चाहर चौधरी ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टा हैंडल पर बेज कलर का रफल लहंगा पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस फोटो को देखने के बाद इशिता ने दावा किया था कि ये उनके ब्रांड के कपड़े हैं। इसके बाद एक के बाद एक ट्वीट कर इशिता ने कहा-‘एक साइकोटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकते हैं। यह टॉक्सिक की डेफिनेशन है। दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।’
- प्रियंका के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
एक और ट्वीट में इशिता ने लिखा,’वैसे मांग लेती तो मैं दे देती, लेकिन पीआर करने का सही तरीका नहीं है। कुछ लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो। मुझे ऐसे अनाड़ियों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।’ इशिता ने केस फाइल किया है। इशिता ने कहा कि फिलहाल वो देश से बाहर हैं। लौटते ही वो प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी ‘बिग बॉस 16’ की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ