जौनपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हुंसेपुर गांव में रविवार की देर रात को नवनियुक्त समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ अवध नाथ पाल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक संघर्ष शील पार्टी है। पार्टी हमेशा संघर्ष की है और आगे भी करेगी। जो भरोसा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर जताया है उसपर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य है नगर पालिका व 2024 का लोक सभा चुनाव। हमारी पार्टी हर जाति वर्ग के साथ है। हम लोग हर जाति में जाने का पूरा प्रयास कर रहे है। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, पिंटू श्रीवास्तव,मुकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, रवि जायसवाल योगेंद्र यादव,संजय यादव,शिवपूजन यादव,राजू यादव,वीरेंद्र यादव,कमर खान, भोनु शेख,शरद यादव सोनू,रामपति यादव,राजेश यादव,राज यादव, अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। महेंद्र यादव ने आभार प्रकट किया।
![]() |
विज्ञापन |