जौनपुर: देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान:मुकुंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का जिले में प्रवेश पर हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर। प्रदेश में भ्रमण करते हुए व्यापारी स्वाभिमान यात्रा सोमवार को नगर में प्रवेश की। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के साथ नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल और नगर युवा की पूरी टीम पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ-साथ प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारियों को माला फूल से स्वगत किया गया। व्यापार मंडल की पगड़ी के साथ भगवान हनुमान का प्रसाद स्वरूप पीतल का गदा नगर कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को भेंट किया गया। स्वागत करने वालों में रामकुमार साहू अनिल मद्धेशिया मुन्ना लाल अग्रहरी मनोज साहू राकेश जायसवाल संतोष अग्रहरी घनश्याम जायसवाल हफिज शाह बंटी अग्रहरि सतीश गुप्ता विकास अग्रहरी अरविंद जायसवाल अनिल वर्मा दीपक जायसवाल अमर जौहरी बनवारी लाल साहू विवेक सेठ राजदेव यादव रतीलाल मौर्य रमेश बरनवाल इंद्रजीत मौर्य संदीप वर्मा विमल सेठ योगेंद्र विनीत सेठ महेश आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में निकाली गयी व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, तहसील व्यापार मण्डल के संरक्षक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि एवं तहसील व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वि·ाामित्र टण्डन, महामन्त्री दीपक शुक्ल, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं नगर इकाई द्वारा जनपद की सीमा पर बैण्ड बाजे के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। व्यापारी समाज द्वारा चुकाए गए टैक्स से ही देश का विकास होता है। इस मौके पर आलोक गुप्ता, वि·ानाथ जायसवाल, शिव कुमार गुप्त, कनन्द लाल गुप्ता, संगठनमंत्री नीशू केशरी, राजीव केशरी, दीप कुमार केशरी, कुलदीप गुप्ता, अमित शुक्ल, अतहर जिया, सन्तोष केशरवानी, आजम राइन, अभिषेक केशरी, मुकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, दीपक भोज्यवाल समेत सैकड़ों व्यापारी एवं व्यापार मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |