नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। चंदवक पुरानी बाजार निवासी युवक ने शनिवार तड़के गोमती नदी पर बने पुराने पुल की रेलिंग से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर टहलने गए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। देवगांव आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर निवासी तीस वर्षीय सुनील गुप्ता पुत्र लालजी चंदवक बाजार निवासी मामा किशोरी गुप्ता के यहां बचपन से ही रहता था। चार वर्ष पूर्व विवाह होने के बाद बाजार में ही किराए के मकान में पत्नी शीला के साथ रहने लगा। उसके दो पुत्रियां एक तीन वर्ष की दूसरी चार माह की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
 |
विज्ञापन |
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|