नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी अखिलेश यादव के मवेशी बांधने के मड़हे में शनिवार को दोपहर में लगभग साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंआ निकलता देख जब तक ग्रामीण जुटकर आग पर काबू पाते तब तक मड़हे में बंधे हुए तीन मवेशी जलकर बुरी तरह घायल हो गए। इन मवेशियों में जली एक गाय अत्यंत नाजुक स्थिति में है। हालांकि उनको रस्सी काटकर किसी तरह से ग्रामीणों ने बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने के उप निरीक्षक अ·ानी कुमार राय मौके पर पहंुच गए। उप निरीक्षक अ·ानी कुमार राय ने दमकल विभाग को सूचना दिया। जिसपर कुछ देर बाद पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। घटना में मवेशियों को खाने के लिए दूसरे मड़हे में रखा गया भूसा भी जल कर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग से कोई नहीं पहंुचा था।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|