जौनपुर: सेवानिवृत्त के बाद भी शिक्षकों की नहीं समाप्त होती है जिम्मेदारी:बीएसए | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्रम भेंटकर किया गया सम्मानित
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ द्वारा नगर के जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में गुरूवार को संगठन का स्थापना दिवस एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने का समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी शिक्षकों की जिम्मेदारी समाज से समाप्त नहीं होती है। शिक्षक समाज का दर्पण है। शिक्षकों का सम्मान आदि काल से होता चला आ रहा है।
विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि संगठन एक ऐसी संस्था है जिसके बैनर तले लोग संगठित होकर कार्य करते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकता की जरूरत होती है। माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य को बेहतर करने के लिए संगठन की जरूरत होती है। संगठन सुचारू रूप से तभी चलता है जब पूरा शिक्षक समाज एक जुट होकर उसको मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करते हैं। शिक्षकों के हक की लड़ाई हो या अन्य किसी प्रकार की समस्याओं का निराकरण कराना हो तो संगठन की भूमिका उसमे अहम होती है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे एक बुलावे पर सभी शिक्षक और अतिथि आये उसके प्रति मैं कृतज्ञ हूं। भविष्य में इन अतिथियों का मुझे सहयोग और स्नेह मिलता रहेगा। इससे पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों को मंचासीन अतिथियों ने अंग वस्त्रम एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनेद्र सिंह सहित भारी संख्या में सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षक मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |







