BREAKING

जौनपुर: अभी अध्यक्ष पद के लिए किसी पार्टी ने नहीं खोला पिटारा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित होने के बाद भी चल रहा मंथन

बसपा के कब्जे से इस सीट को छीनने के लिए बनाई जा रही रणनीति

हिम्मत बहादुर सिंह

जौनपुर। नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद अधिकांश राजनीतिक पार्टियों ने नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची का पिटारा अभी नहीं खोला है। इस पिटारे में किस प्रत्याशी का नाम अंकित हो चुका है यह अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाया है जबकि नामांकन करने की अंतिम तिथि आगामी 17 अप्रैल ही निर्धारित है। हलांकि बसपा ने तो अपना पत्ता पहले ही खोल चुकी है और इस समय नगर की नगरपालिका परिषद सीट पर बसपा का ही कब्जा काफी लंबे समय से चला आ रहा है। इस कब्जे को हटाने के लिए तरकश की तीर मारने की जुगाड़ भाजपा सपा व अन्य पार्टियां लगा रहीं हैं। इसीलिए अध्यक्ष पद की सूची का फाइनल प्रदेश नेतृत्व के हवाले हो चुका है। बताते चलें कि जिले में तीन नगरपालिका परिषद का चुनाव है तीन नई नगर पंचायत तथा छह पुरानी नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासदों का चुनाव होना है। हर किसी की निगाह नगरपालिका परिषद जौनपुर पर टिकी है खासकर भाजपा प्रत्याशी के नाम पर ज्यादा सबकी दिलचस्पी दिखाई दे रही है क्योंकि इसी पार्टी के प्रत्याशी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि बसपा के खाते से सीट छीन सकती है। हलांकि जाति समीकरण बैठाकर सपा भी इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए बेताब नजर आ रही है क्योंकि काफी लंबे समय से यह सीट बसपा के खाते चल रही है। इस सीट पर कई बार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन रहे। पिछली बार महिला सीट होने पर उनकी पत्नी माया टंडन क ब्जा को बरकरार रखीं। संयोग ही कहा जाये कि इस बार भी यह सीट महिला सीट के लिए आरक्षित है और एक बार फिर माया टंडन अपनी किस्मत आजमाने के लिए नामांकन भरने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा इस बार ऐसे महिला प्रत्याशी को उतारने का तानाबाना बुन चुकी है जिससे यह सीट उसकी झोली में चली जाये लेकिन अभी नाम का खुलासा नहीं हुआ है। जिस महिला को मिलना है लगभग उसका नाम भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय हो चुका है लेकिन स्थानीय स्तर पर जिले के नेता इसे गोपनीय रखे हुए हैं। इसलिए मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी एवं आम जनता संशय में है। 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें