प्रयागराज: रचना को मिलेगा महिला श्री सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। वर्ष 2023 का महिला श्री सम्मान शहर समता विचार मंच की महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान आगामी 25 जुलाई को एक अलंकरण समारोह में दिया जाएगा।
इस सम्मान की घोषणा शुक्रवार को निर्णायक मंडल की एक आवश्यक बैठक में की गई। निर्णायक मंडल में उमेश श्रीवास्तव, डॉ. अनीता पांडा, सीमा वर्णिका, अर्चना चौहान और रत्ना बपुली शामिल हैं। यह जानकारी निर्णायक समिति की प्रवक्ता सीमा वर्णिका ने दी।