नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रसूलाबाद में शुक्रवार को प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के मेधावियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्याभारती के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती द्वारा किए जा रहे प्रयोगों को बताया। प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में विकास चतुर्वेदी ने 96.5% अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।
आरोही त्रिपाठी ने 96% अंक के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में आदर्श तिवारी ने 96.4% अंक के साथ प्रदेश में छठवां, सोनल सिंह ने 96% अंक के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ