जौनपुर: सूडान में फंसा जिले का युवक राजेश सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वापसी के लिए पीएम से परिजनों ने लगाई गुहार

जौनपुर। अफ्रीकी देश सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के कारण हालत खराब होने लगे हैं। वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें से एक जिले के दरियावगंज गांव निवासी राजेश कुमार सिंह भी शामिल हैं। वहां की स्थिति को लेकर राजेश के परिवार के लोग चिंतित हैं। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। रोजी रोटी के सिलसिले में 8 मार्च को सूडान गए राजेश की पत्नी व बच्चे किसी अनहोनी की आशंका से जहां चिंतित हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सकुशल वापसी की मांग की है। दो भाइयों में सबसे बड़े दिनेश सिंह दिल्ली रहतें है। जबकि राजेश सिंह अभी बीते माह सूडान पहुंचे। इधर, राजेश के वृद्ध पिता राममूरत सिंह की अभी बीते 6 अप्रैल को मृत्यु हो गई। राजेश की पत्नी सुनीता सिंह ने बताया कि दोपहर में पति द्वारा मोबाइल पर मैसेज किया गया था। यहां की स्थिति बेहद खराब है। बमबाजी और मारपीट हो रही है। शनिवार रात सवा आठ बजे कई बार फोन किया गया लेकिन मोबाइल ऑनलाइन होने के बाद भी फोन रिसीव न होने से परिजन चिंतित हैं। पत्नी के साथ पुत्री ज्योति पुत्र वीरू सिंह व गोलू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनीता ने भारत सरकार से सकुशल देश वापसी की मांग की है।

*गहना कोठी परिवार की तरफ से अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं।*
Advt

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*नगर पालिका परिषद जौनपुर से वार्ड नं. 18 कटघरा से सभासद पद के कर्मठ, संघर्षशील व ईमानदार प्रत्याशी मुकेश सिंह को चुनाव चिन्ह कार पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं. मो. 9450085420| #NayaSaveraNetwork*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ