नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनौवां में सरकारी खाद गड्ढा जमीन पर अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा शुक्रवार की रात में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई। शनिवार की सुबह में गांव के किसी व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई और अगल बगल के कास्तकारों द्वारा अपनी निजी जमीन कम होने की बात कही गई। जिस पर एसडीएम के निर्देशानुसार लेखपाल राजेश यादव को पूरी टीम सहित बुलाकर जमीन की पैमाइश की गई। जिसमें खाद गड्ढा की जमीन साबित हुई। एस डीएम राजेश चौरसिया द्वारा बताया गया कि मूर्ति बिना किसी अनुमति के लगाई गई है। यह जमीन खाद गड्ढा की सरकारी जमीन है ,इस लिए अनुसूचित जाति के लोगों को समझा बुझाकर नियम कानून की बात बताकर एसडीएम द्वारा अंबेडकर की मूर्ति को हटवा दिया गया। मौके पर एसडीएम मछली शहर राजेश चौरसिया सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों से मूर्ति हटाने की बात कही, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। सूचना पर तेजीबाजार, मछलीशहर, बक्सा सिकरारा सहित कई थाने की पुलिस बल व पीएसी बल भी तैनात रही। ग्रामीण इस शर्त पर बात माने कि प्रशासनिक अनुमति के बाद वे दोबारा बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करेंगे। थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया की मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शान्ति व्यवस्था कायम है किसी प्रकार की कोई भी अशांति नहीं है मौके पर ग्राम सभा के काफी सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।
 |
Ad
|
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) |
Advt
|