नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कानपुर के निर्देशन में क्रिकेट सोसायटी आफ जौनपुर ने शनिवार को अंडर-19 क्रिकेट का ट्रायल लिया जिसमें कुल 150 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल बैट्समैन बालक ऑलराउंडर विकेट कीपर का चयन किया गया इन खिलाडि़यों का चयन अभी आगे भी मैच करा कर किया जाएगा जिससे इनकी प्रतिभा में और निखार आये। कुशल पूर्व खिलाडि़यों द्वारा कोचिंग (टिप्स) दिया जाएगा। ताकि ये आगे चलकर जनपद का नाम रोशन करे। चयन के समय क्रिकेट सोसायटी आफ जौनपुर के सचिव सिद्धार्थ सिंह अपनी पूरी चयन कमेटी के साथ उपस्थित रहे। चयन में अभिषेक सिंह (सरटी) प्रवीण श्रीवास्तव मयंक सिंह देवदत्त उपाध्याय संकेत यादव उपस्थित थे। विवेक कुमार यादव कुलदीप सिंह लगातार अपनी पैनी निगाह से सभी पर नजर रखे थे। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव सिद्धार्थ सिंह ने सभी खिलाडि़यों तथा कोच एवं सेलेक्टर के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला सचिव आजमगढ़ ठाकुर जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह ने किया।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) |
Advt |
 |
विज्ञापन
|