एन.वाई. गोपालकृष्ण ने BJP से दिया इस्तीफा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कुदलिगी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक एन.वाई. गोपालकृष्ण ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। गोपालकृष्ण इस महीने पार्टी छोड़ने वाले तीसरे भाजपा नेता हैं। इससे पहले भाजपा के दो विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए अपने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था।

गोपालकृष्ण ने कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को उनके कार्यालय में जाकर इस्तीफा सौंप दिया। वह 2018 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले कांग्रेस में और कांग्रेस ने जब उन्हें मोलाकलमुरु से टिकट नहीं दिया, तो भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें मोलाकलमुरु की जगह विजयनगर जिले के कुदलिगी से उतारा था, क्योंकि वहां से भाजपा के बी श्रीरामुलु को टिकट दिया गया था। 

वह 1997, 1999, 2004 और 2008 में चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा से चुने गए थे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाले हैं और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होगा। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को समाप्त होने वाला है।


*Umanath Singh Hr. Sec. School # 9% of the students scored above 95 percentile in JEE (Mains) 2023 # Career Oriented Classes • Special tutorials for competitive exams • Scholarship for high achievers # REGISTRATION FOR ADMISSION OPEN 2023-24 LKG to Class IX & XI # Entrance Exam # Class LKG-IX on 19th March 2023 & 26th March 2023 # Class XI on 9th April 2023 # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available # Creative Education Plan # Peaceful & Good Environment # Activity Oriented Curriculum # Special Curriculum for Sport & Art # Class XI Stream • Maths • Science • Commerce • Humanities #The Choice of Winners # Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 #CONTACT US 9415234208, 7705805821, 9839155647 # www.unsschool.in*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें