जौनपुर: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 5 गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- बाइबिल ग्रन्थ सहित अन्य सामान बरामद
- चकइंग्लिश गांव में चल रहा था खेल
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक गाँव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धर्म परिवर्तन के खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मौके से बाइबिल ग्रन्थ सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कर पकड़े गए लोगो के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव शुक्रवार को मय फोर्स मुखबिर की सूचना पर चकइग्ंिलश गांव पहुँचे। गांव के रामपाल चौहान के घर धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा था जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग शामिल थे महिलाओं की संख्या अधिक थी।
पुलिस के पहुँचने पर लोग भागने लगे। मौके से 3 बाइबिल ग्रन्थ, 3 गीत माला, 1 स्तुति गीत माला, 3 ईसाई धर्म से सम्बंधित कॉपी सहित अन्य वस्तुएं बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से रामपाल चौहान,रतन चौहान निवासीगण चकइग्लिश व विजय बहादुर सरोज निवासी बरौली थाना सिकरारा व 2 अन्य को गिरफ्तार कर पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध धर्मपरिवर्तन कराने से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |