जौनपुर: 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया उद्घाटन
जौनपुर। जनपद के नगर पालिका व नगर पंचायतों में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति हेतु जनपद जौनपुर को आवास विकास विभाग द्वारा 5 करोड़ रुपया स्वीकृत हो गया है। इसी को लेकर उक्त योजना के बाबत कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।
इस दौरान उन्होंने विधि—विधान से पूजा—अर्चन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह आयोजन नगर के पारसनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल के पीछे भगवतीपुर में हुआ जहां विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी विवेक सिंह खन्ना सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent