विधायक के 50वें जन्मदिन पर उरण विधानसभा क्षेत्र से 50 कार्यकर्ता शिवसेना में हुए शामिल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर रायगढ़ शिवसेना जिला प्रमुख विधायक महेंद्र सदाशिव थोरवे का पचासवां जन्मदिन पोसारी कर्जत में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल, पालक मंत्री उदय सामंत, विधायक भरत गोगावले, विधायक महेंद्र दलवी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर उरण विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना संयोजक कृष्णा बा. पाटिल के कुशल नेतृत्व में उरण तालुका और उरण निर्वाचन क्षेत्र से विभिन्न विभागों के 50 सामाजिक कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हुए।
इस प्रवेश प्रक्रिया में उरण शिवसेना तालुका प्रमुख आदिनाथ भोईर, गावन मंडल प्रमुख प्रभाकर पाटिल, संपर्क प्रमुख राजन म्हात्रे, जसई मंडल प्रमुख वैभव पाटिल, रोहन कडू, चिरनेर मंडल प्रमुख विजय पाटिल, सचिन पाटिल, तारघर शाखा प्रमुख संतोष मोकल, मोह शाखा मुखिया धनंजय कोली संतोष सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों ने परिश्रम किया।
विभिन्न व्यवसायों के लिए उलवे नोड में बसे उत्तर भारतीय , संतोष सिह, के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसेना में शामिल हुए। विधायक महेंद्र थोरवे ने सभी का शिवसेना में स्वागत किया है.क्षेत्र की संयोजक कृष्णा पाटिल और प्रभाकर पाटील ने प्रवेश करने वाले शिवसैनिकों का स्वागत किया है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.