मुंबई से पुणे जाने के लिए बचेंगे 20 से 25 मिनट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- खोपोली और कुसगांव के बीच नई लेन का 65 फीसदी काम पूरा
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा के समय को 20 से 25 मिनट तक कम करने के लिए खोपोली और कुसगांव के बीच एक नई लेन के निर्माण कर रही है। इस लेन का 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
एमएसआरडीसी ने दावा किया कि दिसंबर 2022 के अंत तक मार्ग का काम पूरा हो जाएगा और यह नया मार्ग जनवरी 2024 से यातायात सेवा के लिए खोल दिया जाएगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगातार वाहनों का बोझ बढ़ता ही जा रहा है साथ ही इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए एमएसआरडीसी ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और यात्रा को अधिक सुगम बनाने के लिए खोपोली-कुसगांव के बीच एक नई लेन बनाने का फैसला किया। 19.80 किमी लंबे इस नए रूट (मिसिंग लेन) का काम फरवरी 2019 में शुरू किया गया था।
![]() |
विज्ञापन |