जौनपुर: गौशाला में मवेशियों की मौत की खबर छापना पड़ा महंगा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ग्राम प्रधान ने चार पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
मुफ्तीगंज जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के पेसारा गांव स्थित गोशाला में रोज रोज गायों के भूख से दम तोड़ने की खबर छापना कुछ पत्रकारों को महंगा पड़ गया। ग्राम प्रधान चंदा देवी ने चार पत्रकारों के खिलाफ केराक त थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। न्यूज कवर करने गए पत्रकार पंकज कुमार सिंह, अरविन्द कुमार यादव, विनोद कुमार और आदित्य मिश्रा के खिलाफ एससीएसटी की धारा 3(2) व तथा आईपीसी की धारा 384, 429, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराने से पत्रकारों में रोष है। शनिवार को केराकत में ग्रामीण एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष संजय शुक्ल की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक हुई जिसमें चार पत्रकारों के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज करने की निंदा की गई। बैठक में दीपनारायण सिंह, रामसरण यादव, प्रीतेश सिंह, पंकज राय, नवीन सिंह, पप्पू सरोज, पंकज सिंह, विनोद कुमार, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों के समूह ने एसपी सिटी से मिलकर शिकायत की। एसपी सिटी ने मुकदमा खत्म कराने का आ·ाासन दिया। एसपी सिटी से मिलने वालों में राजकुमार सिंह, दीपक सिंह, अजय सिंह अजीत सिंह, दीपक खरे, दीपक श्रीवास्तव, आदित्य राजभर आदि रहे। विदित हो कि 21 मार्च को केराकत क्षेत्र के पत्रकार पंकज सिंह, विनोद कुमार, अरविन्द यादव को पेसारा गांव में स्थित गौशाला में गायों के रोज तड़प तड़प कर मरने की सूचना मिली थी। जिस पर तीनों पत्रकार एक अन्य साथी आदित्य भारद्वावाज़ के साथ मौके पर न्यूज कवर करने पहुंच गए। पत्रकारों ने वहां पहुंच कर ह्मदय विदारक घटना को न केवल स्वयं देखा बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और वहीं से एसडीएम नेहा मिश्रा को भी अवगत कराया। अगले दिन खबर छपने पर सभी जिम्मेदार आग बबूला हो गए और ग्राम प्रधान को आगे कर चारो पत्रकारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)