वाराणसी: अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रामनगर। नगर स्थित सूजाबाद गांव निवासी सुनील यादव (52) ने शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह नशा करता था। परिजनों के अनुसार एक सूदखोर कई दिन से परेशान कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सुनील शुक्रवार रात करीब 10 बजे पहुंचा।
वह नशे में था। पत्नी सीतामढ़ी और बेटी सोनाली से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने पत्नी व बेटी को कमरे से बाहर कर दिया। कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। रात करीब दो बजे सुनील का बेटा सुमित घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर नहीं मिलने पर रोशनदान से झांका तो पिता फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील और सुमित दोनों पड़ाव चौराहे पर फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं।