जौनपुर: परिणिति एस कुमारी डीएफओ से मिलीं | #NayaSaveraNetwork
![]() |
डीएफओ से मिलकर वार्ता करती परिणिति एस कुमारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
वन बिहार के सौंदर्यीकरण के लिए की पहल
जौनपुर। परिणिति एस कुमारी (नीता) ने रविवार को जिला वन अधिकारी प्रवीण खरे से मिलकर वन बिहार को एक बार फिर गुलजार करने के लिए कहा। परिणिति सिंह एस कुमारी के पहल से यह लग रहा है कि एक बार फिर बन बिहार में पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देगी। बताते चलें कि कभी बन बिहार लोगों के टहलने और मन बहलाने का एक प्रमुख स्थान जनपद में माना जाता था लेकिन विभाग और प्रशासन की उदासीनता के चलते यह बन बिहार वीरान हो गया। यहां के पक्षियों को कंही दूसरे चिडि़याघरों में स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों की माने तो इसे एक बार फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए धन भी अवमुक्त हो गया है। परिणिति एस कुमारी ने डीएफओ से मिलकर कहा कि जो धन है उसे बन बिहार का सौंदर्यीकरण कराया जाये और धन की कमी पड़ने पर शासन स्तर पर संपर्क कर और धन मुहैया कराया जायेगा। यही नहीं वह खेतासराय के पास स्थित गूजरताल को भी अपने अस्तित्व में लाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि यह जनपद का धरोहर है इसे अगर अच्छी तरह से सजाया जाये तो यह पर्यटक स्थल में भी तबदील हो सकता है। परिणिति सिंह इस प्रयास में है कि जितना हो सके जनपद के विकास के लिए निष्ठा और लगन से कार्य किया जाये।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)