जौनपुर: निर्विरोध सभापति चुनी गई पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के साधन सहकारी समिति लिमिटेड बेलापार में रविवार को हुए चुनाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव निर्विरोध सभापति चुनी गई। निवार्चन अधिकारी महेश कुमार तिवारी की देखरेख में आयोजित चुनाव में सुनीता यादव सभापति तो इन्दू सिंह उपसभापति चुनी गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, अशोक शुक्ला, सचिव बीरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यगण व समर्थक मौजूद रहें। साधन सहकारी समिति चुरावनपुर पर सम्पन्न हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी अरविन्द सिंह व सचिव श्रीप्रकाश सिंह मुन्ना की मौजूदगी में सतीश कुमार उपाध्याय को निर्विरोध सभापति व महेंद्र प्रताप सिंह को उपसभापति चुना गया।अर्धपुर साधन सहकारी समिति पर हुए चुनाव में जानकी सिंह सभापति जबकि पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय उपसभापति चुने गए। एफडी संदीप सिंह, अधिकारी रॉबिन सिंह मौजूद रहें। कर्तिहा साधन सहकारी समिति में अवनीश दुबे ने अपने प्रतिद्वंदी राजीव सिंह को 1 मत से हराया इस दौरान बीजेपी सहकारी समिति जिला संयोजक प्रबुद्ध दुबे,मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह,सचिव सर्वेश यादव,रामानंद यादव,शैलेंद्र दुबे सहित समर्थक मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |