जौनपुर: रामपुर चौथार की सभापति चुनी गयीं प्रीति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। साधन सहकारी समिति रामपुर चौथार पर रविवार की अपराह्न तीन बजे चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमे मेदपुर बनकट गांव निवासी प्रीति सिंह पत्नी राजीव सिंह सभापति चुनी गई। गौरतलब है कि सर्वोदय इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह की पुत्रवधु प्रीति सिंह को साधन सहकारी समिति का सभापति बनाए जाने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है और उपसभापति आजाद सरोज को चुना गया। वहीं साधन सहकारी समिति रामपुरखुर्द पर किशुनदासपुर गांव निवासी राजेश सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए है। समिति के सचिव अशोक कुमार मिश्र एव निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार पटेल के मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ। इसी क्रम में साधन सहकारी समिति कान्हवंशीपुर से प्रकाशचंद्र त्रिपाठी को निर्विरोध सभापति चुना गया। इस मौके पर डॉ संतोष सिंह, दिलीप कुमार दुबे, सिंटू मौर्या, वशिष्ट कांत दुबे, प्रदीप कुमार, दयाशंकर पाण्डेय, धीरज सिंह, अंकुर(अभ्युदय), रामनारायण सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |