जौनपुर नगर पालिका परिषद पुन: महिला के लिए आरक्षित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी
जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए आरक्षण की सूची गुरूवार की देर शाम जारी की जिसमें जिले की तीन नगर पालिका परिषद में से जौनपुर नगर पालिका परिषद पुन: महिला सामान्य सीट घोषित हुई तो वहीं शाहगंज नगर पालिका पिछड़ा वर्ग व मुंगराबादशाहपुर सामान्य सीट घोषित की गई। साथ ही नौ नगर पंचायतों में गौराबादशाहपुर को अनुसूचित महिला, बदलापुर महिला,रामपुर अनारक्षित,मडि़याहूं पिछड़ा वर्ग, केराकत पिछड़ा वर्ग महिला, खेतासराय अनारक्षित, जफराबाद अनारक्षित,कचगांव अनारक्षित, मछलीशहर पिछड़ा वर्ग घोषित किया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent