वाराणसी: स्थापनोत्सव पर होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 66वां स्थापनोत्सव 23 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की शुरुआत 14 मार्च से ही अलग-अलग दिनों विविध कार्यक्रमों के साथ होगी। इस क्रम में 24 मार्च को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें देशभर के नामी कवि जुटेंगे। अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय त्रिवेणी कवि एवं संविवि के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र करेंगे।
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को पाणिनी भवन सभागार में अपराह्न तीन बजे से कवि सम्मेलन का शुभारंभ होगा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और संस्कृत विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र की तरफ से आयोजित कवि सम्मेलन का विषय जी-20, वसुधैव कुटुम्बकम, आजादी का अमृत वर्ष, नई शिक्षा नीति और काशी तमिल संगमम होगा।
प्रमुख कवियों में डॉ. उमा महेश्वर एन. शृंगेरी, प्रो. रहस विहारी द्विवेदी जबलपुर, डॉ. अरविन्द तिवारी बागपत उपस्थित रहेंगे। वहीं वाराणसी से प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. बिन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र, डॉ. धर्मदत्त चतुर्वेदी, डॉ. विवेक पाण्डेय, डॉ. कमला पाण्डेय, डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय, डॉ. कमलेश झा, डॉ. सदाशिव कुमार द्विवेदी, प्रो. शिवराम शर्मा, डॉ. कौशलेन्द्र पाण्डेय, डॉ. कमलाकान्त त्रिपाठी, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय होंगे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |