 |
रैली निकालते स्वयंसेवक। |
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर जौनपुर। श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के तत्वावधान में चल रहे हैं विशेष साप्ताहिक शिविर के छठवें दिन पॉलीथिन उन्मूलन रैली निकालकर लोगों को जागरु क किया। रैली शिविर स्थल से शुरू होकर चयनित ग्रामों होते हुए पुन: शिविर स्थल पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान शिविरार्थियों ने मलिन बस्तियों में जाकर पॉलीथिन से होने वाले प्रदूषण और हानि के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिस के मुख्य अतिथि डॉ अंजना सिंह असि. प्रो. टीडीपीजी कॉलेज तथा विशिष्ट अतिथि डॉ संतोष कुमार पांडेय (पूर्व दलनायक राजपथ परेड), रमेश सिंह ने शिविरार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान पांडे ने कहा कि लोगों को अपने मन से गंदे विचारों को निकालना होगा तभी हमारा स्वच्छता का लक्ष्य पूरा होगा। सफल होने के लिए अच्छे विचारों का होना जरूरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ब्राजेश मिश्रा तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी मुमताज अहमद अंसारी ने किया। अंत मे कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जोरावर सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार सिंह, सुश्री तमन्ना नाज, डॉ अशेष उपाध्याय, विजय प्रकाश, बृजमोहन गुप्ता, सत्यम मौर्या, शैलेंद्र, काजल, रूपा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
विज्ञापन |
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|