 |
पुलिस के साथ रूट मार्च निकालते आरएएफ के जवान। |
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने बुधवार की दोपहर रूट मार्च किया। रूट मार्च के माध्यम पुलिस ने भयमुक्त होकर निष्पक्ष चुनाव कराने का नागरिकों को भरोसा दिलाया। कस्बा इंचार्ज एसआई मंहगू राम यादव के साथ थाने की पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान चौराहा के पुलिस बूथ पर पहुंचे। यहां मेनरोड और पुरानी बाजार फ्लैग मार्च किए। आरएएफ के साथ पुलिस को रूट मार्च करते देख एक बार लोग सकते में आ गए। लोगों को जब बताया गया कि निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने को लेकर आम जनता में विश्वास दिलाने के लिए रूट मार्च किया जा रहा है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ