नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाहगंज के लिआफी 1964 संगठन ने अपने कर्मवीर अभिकर्ताओ की कठिन परिस्थितियों में एक जुट होकर मदद करने के लिए एक नई पहल की शुरु आत किया। संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को कठिन परिस्थितियों में संगठन सहयोग रूप में धन आवंटित करेगा। इससे संगठन के कार्यकर्ताओं की हालात को सुधारा जा सके। वहीं अभिकर्ता स्व वीरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र को वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहगंज अध्यक्ष द्वय संतोष कुमार मिश्र एवं सेटेलाईट शाखा बदलापुर अमरदेव वि·ाकर्मा के द्वारा उक्त धनराशि प्रदान की गई। इस पुनीत कार्य की मृतक के गांव के लोगों ने सराहना किया। इस कार्यक्रम को आगे सुचारू रूप से चालू रखने के लिए संगठन कार्यालय से अप्रिय दुर्घटना में 11 हजार रु पये कम-से-कम देगी और संगठन के सदस्यों द्वारा भी इस राशि में सहयोग कर उक्त राशि को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उक्त बाते संगठन वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा। लिआफी कार्यकर्ताओं ने मृतक के घर दो मिनट का मौन धारण कर मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर पूर्व शाखा सचिव अशोक कुमार अग्रहरी, संगठन सचिव दुर्गा प्रसाद पाल, सर्वेश कुमार सिंह, पवन कुमार प्रजापति, जगदम्बा प्रसाद सिंह, समेत गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|