जौनपुर: लायन्स क्लब क्षितिज ने हिन्दी नववर्ष पर किया भव्य डाण्डिया महोत्सव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • डांडिया महोत्सव में शहरवासियों ने मां के चरणों में किया डांडिया, महिलाओं ने खेला गरबा, विजेताओं को मिले पुरस्कार

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने हिंदी नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन राजमहल में किया। यहां शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां की आरती व पूजा डॉ. रजनी कांत द्विवेदी के द्वारा संपन्न हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर उपनेता विधान परिषद व उद्घाटनकर्ता लायन्स क्लब इंटरनेशनल मण्डल 321ई के मंडलाध्यक्ष सीए सौरभ कांत, विशिष्ट अतिथि जीएटी एरिया लीडर डॉक्टर क्षितिज शर्मा, व पूर्व मंडलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, मुकुंद लाल टंडन, उपमंडलाध्यक्ष अजय मेहरोत्रा व गहना कोठी के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये व दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया। इसके पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा मां दुर्गा के चरणों में मां दुर्गा के नौ रूपों के रूप में ईस्तुति का मंचन किया गया।

संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय व चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अमर सुदामा ग्रुप प्रतापगढ़ से आई  राधा कृष्ण की झांकी, महाकाल के रूद्र रूप का दर्शन व फूलों की होली ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विद्यासागर सोनकर जी ने हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि लायन्स क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने क्लब के इसी तरह आगे बढ़ने की मंगल कामना की।



मण्डलाध्यक्ष सौरभ कांत ने कहा कि मैं जब भी इस संस्था में आता हूँ, सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूँ और जितने कम समय में इस संस्था ने पूरे मण्डल में अपना अलग स्थान बनाया है वो काबिलेतारीफ है। जो सेवा भाव और समर्पण कि भावना लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों के अंदर दिखाई देती है, वह आज तक मैंने किसी भी अन्य क्लबों में नहीं देखा। कार्यक्रम में रेनूकूट से आयी भजन गायिका रजनी  द्वारा गाये गए देवी गीतों पर डांडिया, गरबा,  सहित अन्य भजनों पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने जमकर डांडिया खेला। 

जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट कपल डांस के लिए विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व राकेश और प्रियंका को द्वितीय , बेस्ट मेल डांस के लिए राजकुमार जायसवाल जी को प्रथम व अजयनाथ जायसवाल को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए डा0 प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व प्रगति को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में बेस्ट ड्रेसअप मेल के लिए नितिन जायसवाल को प्रथम पुरस्कार व मनीष मौर्या को द्वितीय, बेस्ट ड्रेसअप फीमेल के लिए वंशिका सिंह को प्रथम पुरस्कार व निहारिका को द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 


इस अवसर पर सीमा सहाय, यवनिका सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी व चेतना साहू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व अर्चना सिंह, सचिव देव आनंद व शिल्की श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर व सुषमा सोनकर, टीबी मुक्त भारत अभियान के मण्डल चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, रीजन चेयरमैन अशोक मौर्य, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ व किरण सेठ, विनीत सेठ, सर्वेश जायसवाल, संजय बैंकर, डॉ चंदन गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, नीरज सिंह, देवेश जी, जगदीश मौर्य गप्पू, सुनील जायसवाल, हसन अब्बास, मनीष मौर्य, विनय बरोतिया, डॉ प्रशांत दिवेदी, प्रदीप सिंह, दिलीप जाय सवाल, नीरज श्रीवास्तव, सुनील कनौजिया, कौशल त्रिपाठी, अतुल चतुर्वेदी, दीपक साहू, हाफिज शाह, राजेश किशोर, प्रदीप श्रीवास्तव, संजीव साहू, आशीष सिंह, आशीष चौरसिया, रत्नेश गुप्ता, डॉ विकास रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में डॉ. शैली निगम मेघना रस्तोगी, ज्योति श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता रही कार्यक्रम का संचालन लायन अतुल सिंह व लायन संजय गुप्ता ने किया।





*ANJU GILL ACADEMY  An English Medium International School Senior Secondary School- (10+2)  Katghara, Sadar, Jaunpur  PRESIDENTFOUNDER DR. SURYA BHAN YADAV U.S.A.  CBSE Affi. No. 2132420 School Code 70663  The Academy Runby American Professors  SESSION 2023-2024  Our Features  1. Right Balance of Academic & Activities. 2. Wonder - world for pre-primary kids. 3. Excellent Academic Result. 4. Trained & Qualified Teachers. 5. Holistic & Child Friendly Assessment. 6. Adequate resource of Practical Learning. 7. Interdisciplinary & participative learning. 8. Virtual Reality experience. 9. Focus on child's interest. 10. Innovative & exciting world class curriculum. 11. Scholastic & Non Scholastic Activities. 12. Transport with GPS System. 13. Individual Attention. 14. Caring environment teachers with specialized training in early child care education.  Contact 7705012959, 7705012955  Email agacademy5@gmail.com  Website www.agsacademy.com  | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*ADMISSION OPEN  KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL  PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur  कमला नेहरू इंटर कॉलेज  प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर  द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर   तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर  Call us  77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज | विद्यालय कोड- 1538 | हमाम दरवाज़ा, जौनपुर | माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त | निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ | कक्षा 6 से कक्षा 8 तक | सत्र - 2023-24 | कक्षा 9 एवं कक्षा 11 (कला एवं विज्ञान वर्ग) प्रवेश प्रारम्भ | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 6393785228, 8115982969#NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ