लखनऊ: अवध व्यापार मंडल ने किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अवध व्यापार मंडल का होली मिलन एवं सम्मान समारोह आशियाना में हुआ। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, सचेतक अनिल वरमानी का स्वागत एवं अभिनंदन कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अवध व्यापार मंडल के संरक्षक कौशलेंद्र द्विवेदी, कार्यवाहक अध्यक्ष सरबजीत सिंह, अध्यक्ष अरविंद चौबे, वरिष्ठ महामंत्री मनीष अवस्थी, कोषाध्यक्ष जॉन्टी बडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम आहूजा, मीडिया प्रभारी नीलेश, अभिषेक तिवारी, बृजेश पांडे, दुर्गेश शुक्ला, नवीन, अजय पिपलानी, अरुण गुप्ता, निहारिका सिंह, सचिन आदि रहे।