जौनपुर: बूथ सशक्तिकरण व डाटा प्रबंधन को लेकर हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: बूथ सशक्तिकरण व डाटा प्रबंधन को लेकर हुई बैठक   | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण और डाटा प्रबन्धन कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि संतोष पटेल एवं विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलत कर किया। उसके उपरांत बन्दे मातरम गान किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि संतोष पटेल ने कहा कि आज मोदी नेतृत्व में भारत वि·ा में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। देश में मोदी और प्रदेश में योगी ने गरीब, किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में योगी सरकार से पहले गुंडाराज कायम था, जिसको अब खत्म किया गया है। माफियाओं को जेल पहुंचाकर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई हो रही है। कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा वि·ा की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिवेदी ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है। और आप लोगो के सहयोग से आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगे। जिला कार्यसमिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि सतत कानून व्यवस्था की बात हो अपराधमुक्त प्रदेश की बात हो एक जिला एक उत्पाद की बात हो इसको लेकर इन्वेस्टर्स का कार्यक्रम मोदी के प्रेरणा से हर जिले मे हो रहा है, जिससे रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव मे एक बार पुन: देश मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, विजय लक्ष्मी साहू, ओमप्रकाश सिंह, जिला प्रवासी अम्बरीष धर द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख सुनील यादव मम्मन, विनय सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सिंद्धार्थ राय, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, अजय सरोज, विधानसभा संयोजक गण जितेन्द्र सिंह, हरसू पाठक, राजकुमार जायसवाल, पंकज सिंह, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, विनोद मौर्या, बलवीर गौड़, लवकुश सिंह, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, सनी सिंह, विवेक शर्मा, संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ