जौनपुर: संगीतमय श्रीराम कथा का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगत जी मन्दिर में श्रीराम कथा आयोजित किया गया। संगीतमयी श्री राम कथा मे पंचम दिवस में राम कथा वाचक अन्तर्राष्ट्रीय कथाकार पं श्री दुर्ग विजय मिश्र ने भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा की हम लोगों को माता सीता जी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। धनुष यज्ञ की लीला के दौरान जब श्री राम ने धनुष तोड़ा तो टूटते पंडाल मंे भारी संख्या में श्रोता लोग भी खुशी से झूम उठें। जय श्री राम के गगन भेदी नारे से पूरा पाण्डाल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में लगें भव्य श्री सीताराम की झांकी का दशर््ान करके लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान प्रमुख रुप से यजमान अनिल कुमार मोदनवाल, सतीश गुप्त, भुवने·ार् मोदनवाल, शिवेंद्र गुप्त, विवेक सोनी, सुनीता, शीतल अग्रवाल, दीपक मिश्र, सुशील सेठ बागी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |