जौनपुर: स्वयंसेवी स्वच्छता प्रहरी महिलाओं को करें जागरूक:सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork
![]() |
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को उपहार भेंट करते आयोजक। |
नया सवेरा नेटवर्क
रैकेट इंडिया के सँयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्शा जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि स्वयंसेवी स्वच्छता प्रहरी महिलाएं गांव में समाज को जागरूक करने का कार्य करें। महिला सशक्तिकरण अभियान को ऊंचाई देने हेतु गांव-गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्राणपण से कार्य मे समर्पित हो। वे स्वयंसेवी स्वच्छता प्रहरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बदले परिवेश में महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित समारोह अपनी सार्थकता को प्राप्त कर रहा है। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने स्वच्छता प्रहरी के रूप में सशक्त महिलाओ के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रसंसा की। उन्होंने कहा कि यह स्वछता प्रहरी महिलाएं समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी डॉ. अंजना सिंह ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रदेश में उनकी अहम भूमिका की सराहना करतें हुए कही की जनपद में एक सौ महिलाएं जिले का प्रतिनिधित्व कर समाज को बेहतर संदेश दे रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अंजू पाठक, बीडीओ राजीव सिंह, ब्लॉक कोआडीनेटर राजेश दूबे ने संबोधित किया। इस दौरान भूपेश सिंह,सूर्यप्रकाश चौबे,धर्मेंद्र साहू अंागनबाड़ी मीरा सिंह,रागिनी सिंह,केसरी प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन सुनील पाण्डेय ने किया।
![]() |
Advt |