 |
मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करते लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। गुलजारगंज बाजार में नवनिर्मित श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान के साथ श्री रामदरबार,भोलेनाथ, गणेश ,लक्ष्मी राधाकृष्ण व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दिनभर हवन पूजन व यज्ञ के साथ शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान अशोक उमर वैश्य की देखरेख में सुबह से ही विद्वान ब्रााह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा की गई। इस दौरान बाजार के अच्छेलाल हलवाई, जग्गू जायसवाल, अनिल अग्रहरि, पूर्व प्रधान श्यामजी सरोज, अरविंद उमर वैश्य, सूरज जायसवाल, चंदन जायसवाल, धर्मराज जायसवाल, ग्राम प्रधान पकंज जायसवाल, पंचम भोज्यवाल, अशोक जायसवाल, पांडे भोज्यवाल, दीपक भोज्यवाल,राहुल हलवाई, पिंटू हलवाई, छोटे हलवाई, पंकज हलवाई, संघर्ष अग्रहरी सहित बाजारवासी सक्रिय रहे।
 |
विज्ञापन |
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|