जौनपुर: पशु आरोग्य शिविर में पशु पालकों को दी गयी जानकारी | #NayaSaveraNetwork
![]() |
पशु आरोग्य मेले में उपचार करते चिकित्सक। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। ग्राम पूरनपुर में आयोजित एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर/ मेला लगाया गया। जिसका फीता काट कर प्रधान राम समुझ यादव ने उद्घाटन किया। शिविर में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ जीतेन्द्र सिंह ने पशु से संबंधित सभी संचालित योजनाओं, पशु की विभिन्न बीमारियों व उसके बचाव हेतु टीकाकरण की जानकारी पशु पालकों को दी गयी। पशुपालकों को पशुओं से होने वाली आय की वृद्धि, सन्ध्या करण, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा व कृषि आधारित कई महत्वपूर्ण जानकारियों पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए किसानों से लाभ उठाने की अपील किया। पशुओं को स्वस्थ रखने हेतु हरे चारे की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कौशल सिंह, श्याम जीत यादव, गुलाब प्रसाद, अनुज कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी राजेन्द्र सोनकर, आशीष कुमार , ऋषिकेश यादव,राम सिंह, इस्लाम, नीलेश यादव व मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |