लखनऊ: अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को नवदेवी सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अनुरूप 10 नगर पंचायतों में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं को सम्मान दिया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सूर्य पाल गंगवार ने अलग अलग श्रेणियों में चयनित महिलाओं को पुरस्कार दिया।
इनमें श्रीराम प्रेरणा स्वंय सहायता समूह मोहनलालगंज की कुसुम कश्यप, वेस्ट टू वेल्थ अमेठी की पूजा विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं। इसी तरह गासेाईंगं से रेखा जायसवाल, महोना से सरोजनी को सम्मानित किया गया।
इनके अलावा शांति देवी, कामिनी मिश्रा, रेखा, तहसीन बानो, मंजू वर्मा, रामकुमारी किरण, पुष्पा सैनी, विमला बहादुर, नीलू, रेखा, संगीता, ज्ञानवती, नीलम, कामिनी शुक्ला, सुश्री बब्बो को सम्मानित किया गया। इस समारोह में एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार मिश्रा, एसडीए बीकेटी प्रज्ञा पाण्डेय, भारती श्रीवास्तव और विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
