लखनऊ: युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
निगोहां। युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपित को निगोहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक निगोहां निवासी आरोपित मोहम्मद खान बीते दो वर्ष से राह चलते उसके साथ छेड़खानी करता था।
कुछ दिन पहले शादी के लिए लड़के वाले आए थे। इस बात की जानकारी पर आरोपित मोहम्मद खान ने उसे रास्ते में रोक लिया। किसी और से शादी पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।