वाराणसी: कलश यात्रा से महायज्ञ का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। कलश यात्रा के साथ प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ नगवा की ओर से निकाली गई कलश यात्रा मोहनसराय गांव का भ्रमण करते हुए गंगापुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शांतिकुंज हरिद्वार से आये प्रतिनिधि अनिल सिंह व नरेंद्र मिश्रा ने पुष्प वर्षा कर महिलाओं का स्वागत किया। व्यास अनिल सिंह ने माता गायत्री, यज्ञ की महिमा व परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के बारे में प्रकाश डाला।