नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च को काशी आगमन के मद्देनजर भाजपा 21 मार्च से तीन दिन स्वच्छता अभियान चलाएगी। इसके जरिए लोगों को जनसभा में शामिल होने का न्योता भी दिया जाएगा। रोहनियां स्थित पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव व प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने स्वागत की रणनीति बनाई। ओझा ने कहा कि स्वच्छता पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस बार पीएम के आगमन के पूर्व 22 मार्च से चैत्र नवरात्र भी प्रारंभ हो रहा है। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि 21, 22 व 23 मार्च को भाजपा जनजागरण के लिए महानगर के सभी वार्डों में सुबह 7 से 9 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाएगी।
ओझा ने कहा कि काशी प्रवास के दौरान पीएम के यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों की साज-सज्जा और स्वागत की जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है। यहां ढोल-नगाड़े के साथ पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसमें जनजागरण अभियान के साथ ही वाहन जुलूस होगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि व्यवस्था प्रमुख अपनी-अपनी टोली बना लें और कार्यक्रम होने तक अपनी टीम के साथ नियमित बैठकें करें। अन्य टीमों के साथ सामंजस्य स्थापित कर हर कमी को दूर करें। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रदीप अग्रहरि, नवरतन राठी, उदयप्रताप सिंह, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, अशोक पटेल, आत्मा विश्वेश्वर, प्रभात सिंह, अरविंद पटेल, अभिषेक मिश्रा, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, सुशील गुप्ता, जेपी सिंह, महेंद्र सिंह गौतम, विजय गुप्ता, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह आदि रहे।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ