नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी के कार्याध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शीतला प्रसाद दुबे की मां इसरावती अमरनाथ दुबे का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही उनके परिवार समेत राज्य के हिंदी जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई. तमाम हिंदी भाषा से जुड़े प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राध्यापक, विद्यार्थी शोक संवेदना प्रकट करने प्रो. दुबे के कांदीवली स्थित आवास पर पहुंच गए. उनका अंतिम संस्कार देरशाम दौलत नगर, बोरीवली में किया गया। विदित हो कि प्रो. दुबे मूलरूप से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के रहने वाले हैं. माता जी के निधन का समाचार मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ